80/20 नियम क्या है? How to use it in our daily life?

what is 80/20 rule ? How to use it into daily life ?

इंट्रोडक्शन

मित्रो इसको परेटो सिद्धांत भी कहते हैं| 

यह सिद्धांत सभी चीजों पर अप्लाई किया जा सकता है जैसा कि रिलेशनशिप, पैसा, हेल्थ, स्टडी, सक्सेस इत्यादि|

अगर इसको सीधे शब्दों में कहा जाए तो परेटो सिद्धांत का मतलब है कि आपके 20% काम आपको 80% रिजल्ट देते हैं |

हमें बस वह 20%  पता होना चाहिए कि जिस पर हमें फोकस करना है ना कि 80% परसेंट एक्टिविटी के ऊपर फोकस करना चाहिए |

मित्रों इस 80/20  नियम  को हम अपने जीवन में किसी भी तरह से  अप्लाई कर सकते हैं |

हमें समझना होगा कि क्या है यह 80/20 सिद्धांत ? 

आइए कुछ examples देखते हैं परेटो सिद्धांत के बारे में |

  • 80% इनकम केवल 20% लोगों के पास होती है |
  • 20 % एक्सरसाइज से 80% हेल्थ रिजल्ट मिलते हैं
  • 20 % कपडे आप 80 % पहनते हैं 
  • 20 % बच्चे एक क्लास में 80 % टॉप करते हैं|
  • 20 % एम्प्लाइज 80% ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं |   
  • 20 %  रोड पर  80 % ज्यादा ट्रैफिक होता है | 
  • 20% क्रिमिनल ही 80% क्राइम  करते है | 
  • 20% दोस्तों से 80 % ज्यादा बात करते है | 
  • 20 % स्टॉक्स 80 % ज्यादा प्रॉफिट देते हैं |
  • 20% प्रोडक्ट्स 80 % रेवेनुए देते हैं |

सीधी सी बात समझे, तो 20 परसेंट काम करके ही आपको 80 परसेंट रिजल्ट मिलते हैं|  तो दोस्तों हमें हार्ड वर्क नहीं हमें स्मार्ट वर्क करना जरूरी है, हमें यह पता होना चाहिए कि वह 20% क्या है| 

चलो अब हमें यह तो पता पड़ गया कि 20% अगर हमें पता हो तो हम 80 % परसेंट तक आउटकम यानी रिजल्ट हमें मिल सकते हैं उसको हम कैसे पता कर सकते हैं | 

सबसे पहले तो आपको एक लिस्ट बनानी है उन सभी  चीजों की जिन पर आपको 2020 रूल अप्लाई करना है| 

लिस्ट जैसे आपके दोस्त, आपके कपड़े, आपके घर के काम, आपके ऑफिस के काम, आपका खाना, और जो भी काम आपके दिमाग में आते हैं जिन पर आप 80 / 20 सिद्धांत अप्लाई कर सकते हैं उन सभी टास्कस को एक पेपर पर लिख दे | 

आपकामित्र

मित्रों आइए कुछ उदाहरण देखते हैं जिन से मैं अपनी लाइफ में ज्यादा प्रोडक्टिव काम करता हूं ,  और यह शायद आपके भी काम आए | 

अपनी फ्रेंड लिस्ट बनाये :

सबसे पहले तो आपने सभी दोस्तों का नाम एक पेपर पर लिखें और उनमें से जो मित्र जिनसे आपको बात करना अच्छा लगता है, जो आपको खुशियां देते हैं जिनसे आपको कुछ न कुछ सीखने को मिलता है ,  उनको मार्क करिए |

आप देखेंगे कि आपका क्वालिटी टाइम इन लोगों के साथ कैसा होता है , यही वह 20 पर्सेंट लोग हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाएंगे और आपको खुश रखेंगे|

अगर आप चाहते है कि आप लाइफ में आगे बढ़े  तो इन 20% लोगों को हमेशा अपने साथ कांटेक्ट रखिए और लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप बना कर रखिए |

अपने कपड़ो की लिस्ट बनाये :

अपने सभी कपड़ों की एक लिस्ट बनाइए और उन कपड़ों को आप कितनी बार पहनते हैं महीने में यह हफ्ते में उसके आगे लिखिए अब देखें कि आप कोनसे कपड़े आप सबसे ज्यादा पहनते है | 

आप देखेंगे कि बहोत से कपड़े  आपकी वार्डरोब में अपनी जगह बनाये हुए है , जिसके कारण आप दूसरे कपड़ो को नहीं पहन पाते है और यही वह 20 % कपड़े है जो आप 80 % ज्यादा बार पहनते हैं |

अब आपका समय उन कपड़ो को ढूंढ़ने मैं ख़राब नहीं होएगा | आप पुराने कपड़े किसी जरूरतमंद को भी दे सकते हैं |

मोबाइल ऐप्स की लिस्ट बनाएं :

मित्रों आज हमारे मोबाइल में इतनी एप्स होती हैं जिनके नोटिफिकेशन से हमारा पूरा टाइम वेस्ट हो जाता है अब आपको एक लिस्ट बनानी है उन सभी अप्प्स कि जो आपके मोबाइल में है | 

आपको यह देखना है कि उन एप्स को कितना ज्यादा आप यूज करते हैं इनमें से कुछ एप्स ऐसी होती हैं जिसे आपने इंस्टॉल करके कभी खोला भी नहीं होगा| 

आपको वह सभी ऐप्स अनइनस्टॉल करनी है और अपने मोबाइल को क्लीन करना है जिसे नोटिफिकेशन कम आयेंगे और आपका टाइम ख़राब नहीं होगा |  

वैसे मोबाइल के सभी नोटिफिकेशन्स बंद करने में कोई नुक्सान नहीं होता मै अपने एक्सपीरियंस से बोल सकता हूँ |

ऑफिस के कामों की एक लिस्ट बनाएं :

ऑफिस से रिलेटेड जितने भी टास्कस हैं उनकी एक लिस्ट बनाएं | आप देखेंगे कि उनमें से बहुत से ऐसे टास्कस होते है जो की आप किसी और को डेलिगेट भी कर सकते है | 

क्यूंकि सभी टास्कस इम्पोर्टेन्ट नहीं होते है, आपको इनमें से बस वही 20 % वाली केटेगरी में जो आते हैं | 

बेकार के टास्कस जैसे इमेल्स को आप एक टाइम स्लॉट बना कर उसमे सिर्फ चेक कर सकते हैं | 

घर के काम की एक लिस्ट बनाएं :

मित्रो अब जैसे lockdown वाली सिचुएशन में हम सब पर घर के कामो कि एक बाढ़ सी आ गयी है | जिसमे सबसे बड़े काम जैसे डस्टिंग, झाड़ू,-पूछा , वैक्यूम क्लीनिंग इत्यादि सब आपको ही करने होते है | 

तो इन सभी कामो में जो सबसे ज्यादा टाइम लगता हो उनमे से जो बहोत जरुरी हैं , जैसे घर में अगर कोई कारपेट है जिसमे आपको डस्टिंग बार बार करनी पड़ती हैं तो उस कारपेट को फोल्ड करके कंही और रख दीजिये | इससे आपका बहोत सा समय बचेगा |  

हेल्थ एंड एक्ससरसीज़ के लिए 80/20 :

सबसे पहले अपनी प्रायोरिटी देखें कि आपको वेट लोस्स करना हैं या स्टैमिना बिल्ड करना हैं , या मसल्स मास्स गेन करना हैं या टोंड बॉडी करनी है |फिर वो एक्सरसाइज करनी है जो आपकी टॉप प्रायोरिटी हैं |

उसके बाद आपको उन एक्सरसाइज का duration बढ़ाना हैं | शुरुआत में आप 10 मिनट्स करिए फिर धीरे-धीरे उसको बढ़ाइए | ऐसा 2-3 weeks करिये फिर इसको बढ़ाइए |

सबसे ज्यादा जरूरी है एक रूटीन हैबिट बनाना | एक बार में  एक गोल  ही रखें | अपने goals को स्मार्ट goals बनाएं जैसे – S . M . A .R . T – (S – Specific  , M – Measurable  , A – Attainable , R – Relevant , T – Time -Bound)

अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें 80 /20 : 

सबसे पहले अपने महीने के खर्चे को एक कॉपी या डायरी में लिखे|  इसमें यह देखें कि आपकी 80 % ग्रॉसरी का सामान 20 % जरूरत की चीजों पर खर्च होता है | 

आप अपने अनावश्यक एवं फिजूल  के खर्चों  को कम कर सकते हैं | आपको लिस्ट बनानी है अपने फिक्स्ड खर्चों पर और जो खर्चे वेरिएबल होते हैं | 

फिक्स्ड ख़र्चे जैसे मकान का किराया कार इंश्योरेंस प्रीमियम, जिम मेंबरशिप, टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम,  बच्चों की ट्यूशन फीस इत्यादि जो की हर महीने आपको देने ही देने हैं |

वेरिएबल ख़र्चे जैसे ग्रॉसरी का बिल , कपड़े खाने की वस्तुएं, एंटरटेनमेंट,  पिक्चर हॉल में मूवी, पिज़्ज़ा, बर्गर, इत्यादि | 

इसके ऊपर आपको बहुत से आर्टिकल मिल जाएंगे बट सबसे इजी यह है जो भी आपकी आमदनी है उसका 20 % अगर आप सेव कर ले तो आप लगभग 80 % सेविंग्स कर सकते हैं |  

यानी अगर आपकी आमदनी ₹100000 महीना है तो ₹20000 आप उसमें से पहले ही निकाल कर के अपनी सेविंग करिए| 

एग्जाम और परीक्षा में तैयारी कैसे करें 80/20 :

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ बच्चे जो बहुत कम पढ़ कर के भी बहुत अच्छी परसेंटेज ले आते हैं, और कुछ बच्चे जो पूरा दिन पढ़ते रहते हैं फिर भी अच्छी परसेंटेज नहीं लापाते |  

इसके पीछे का कारण यह है जो बच्चे पढ़ते हैं वह केवल उन्हीं चीजों पर फोकस करते हैं जो कि एग्जाम में आने वाली होती है | 

अगर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं पिछले 3 साल के क्वेश्चन पेपर्स को अगर आप देखें तो उनमें  से 20 % questions लगभग 80 % रिपीट होंगे | 

बाकी के 80% में से 20% ऐसे क्वेश्चंस ऐसे होंगे जिनमें थोड़ा सा फर्क होगा | तो टोटल हुआ 36% |  बाकी के 64% के लिए 80 % इंपॉर्टेंट टॉपिक को पढ़ें जिनके आने की संभावना है | अब टोटल हुआ 52 प्लस 36 =  88 % |

और बाकी एग्जाम में एक अच्छी  हैंडराइटिंग लिखें, आप मान कर चलिए 70% से नीचे कहीं नहीं जायेंगे |

परफेक्शन के पीछे ना भागें :

किसी भी काम को खत्म करने का सबसे आसान तरीका यह है कि उस काम को शुरू किया जाए |  

इस प्रिंसिपल के हिसाब से 20 % अगर आप उस काम को कर देते हैं तो लगभग 80% के आसपास वह काम फिनिश हो जाता है तो बाकी का बचा 20% काम आप बाद में भी कर सकते हैं | 

तो मेरा ऐसा मानना है कि परफेक्शन के पीछे ना भागे काम की शुरुआत जरूर करें और जब तक वह 80% का हो जाए आप उसको छोड़ दें बाद में भी करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी और प्रेशर बिल्ड नहीं होगा | 

हाई न्यूट्रिशन वाला खाना खाएं :

20 परसेंट खाने में अस्सी परसेंट न्यूट्रिशन वैल्यू | मित्रों  यह प्रिंसिपल खाने के यूज़ में ऐसे आ सकता है जो भी खाना खाते हैं आप उसमें से 80% खाना न्यूट्रिशन वाला होना चाहिए | 

अगर आप कुकिंग करते हैं तो आपको ऐसा खाना बनाना है जिसमें न्यूट्रिशन हो और जिसमें समय भी ज्यादा ना लगे | यह भी देखा गया है 20 परसेंट डिशेज  हम अपने घर में 80 परसेंट ज्यादा बनाते हैं  | 

Conclusion :

80 /20 प्रिंसिपल को  आप अपनी लाइफ में हर जगह यूज़ कर सकते हैं | चाहे वह फाइनेंस,  हेल्थ, करियर हो, इन्वेस्टमेंट, रिलेशनशिप,  लर्निंग हो | हमें यही सिखाया जाता है कि ज्यादा हार्ड वर्क मतलब ज्यादा आउटपुट | मगर वास्तविकता में जितना स्मार्ट वर्क आप करते हो उस काम को आप जल्दी ख़तम कर सकते हो |  

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको एक चीज तो बिलकुल क्लियर हो गई गयी होगी की कैसे हम कम एफर्ट्स में ज्यादा अचीव कर सकते हैं,

दोस्तों हमें हार्ड वर्क नहीं करना हैं और हमें स्मार्ट वर्क करना है |

मित्रों अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो प्लीज आप कमेंट जरूर करे , अगर आपके पास भी कोई अच्छा सुझाव है और अगर आप इस प्रिंसिपल को किसी और तरीक़े से भी यूज करते हैं तो मुझे बताइए, मैं उसको अपने लाइफ में जरूर यूज़ करूंगा और कोशिश करूंगा |  आपका मित्र