मार्शमैलौ टेस्ट – अपनी लाइफ में आप कितने सफल होंगे यह टेस्ट बताएगा | Marshmallow Test

मार्शमैलौ-टेस्ट aapkamitra
aapkamitra

एक बहुत ही प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक टेस्ट जो कि विदेश में बहुत ही ज्यादा  पॉपुलर है मार्शमैलो टेस्ट (Marshmallow Test)| यह  छोटा सा परीक्षण बहुत सफल लोगों की एक ऐसी Quality को दर्शाता है जिसके कारण बहोत से लोग सफल होते है | तो चलो जानते हैं कि यह मार्शमैलो टेस्ट (Marshmallow Test) क्या  है ?

यह टेस्ट Stanford psychologist Walter Mischel  ने सन 1960 में किया था| यह टेस्ट लगभग 30 साल चला | इस test के रिजल्ट (results) सन 1990 में बताए गए थे|  

इस टेस्ट के अंदर कुछ बच्चे जिनकी उम्र लगभग 3 से 5 साल के बीच की होती है उनको एक टॉफी जो कि मार्शमैलो है दी जाती है वह बच्चे एक कमरे में 15 मिनट के लिए अकेले बैठना होता है और उन बच्चों को एक प्लेट में एक मार्शमैलो दिया जाता है |

इन बच्चों की संख्या लगभग 56 होती है | वहां पर मौजूद टीचर उस रूम से जाता है उन बच्चों को यह बोल कर जाता है की अगर आप 15 मिनट तक वेट करोगे और अगर इस मार्शमैलो को नहीं खाओगे तब आपको एक और मार्शमैलो मिलेगा|

aapkamitra.com
aapkamitra.com

बहुत से बच्चे मार्शमैलो को देखते हैं | कुछ बच्चे मार्शमैलो को चखते हैं और कुछ बच्चे मार्शमैलो को खा जाते हैं , और कुछ बच्चे मार्शमैलो को छूते तक नहीं है और फिर 15 मिनट बाद एक टीचर कमरे के अंदर जाता है और बच्चे से पूछता है कि क्या आपने मार्शमैलो खाया  है और कुछ बच्चे जिन्होंने मार्शमैलो नहीं खाया होता है उनको  टीचर (teacher) एक और मार्शमैलो (marshmallow) दे देता है|

कहने को एक बहुत छोटा सा टेस्ट है मगर एक बहुत ही important quality को दर्शाता है जिसके कारण वह बच्चे जीवन में बहुत सफल होते हैं| 

सिर्फ  टेस्ट यहीं खत्म नहीं होता है इसके आगे उन बच्चों को 30 साल तक ऑब्जर्वर किया जाता है|  जब वह बड़े बच्चे हो जाते हैं |  उनकी एकेडमिक्स उनकी लाइफस्टाइल इन सब चीजों को ध्यान पूर्वक देखा और पाया कि जो बच्चे जिन्होंने मार्शमैलो को नहीं खाया होता है वह बच्चे दूसरे बच्चों से जिन्होंने मार्शमैलो खाया होता है लगभग 80% ज्यादा सफल होते हैं | 

 इस टेस्ट का मेन purpose बच्चों के अंदर patience और strong willpower  चेक करने का था कि क्या अगर कोई बच्चा या मनुष्य अपनी इच्छाशक्ति को strong बनाए और बहुत सा patience रखें तो वह अपने जीवन में बहुत ऊंचे मुकाम तक जाता है और इसके रिजल्ट भी बड़े चौंकाने वाले हैं |

 जब उन बच्चों का रिजल्ट चेक किया तब यह पाया गया कि जिन बच्चों ने मार्शमैलो नहीं खाया था उन सभी बच्चों ने अपने जीवन में एक विशेष मुकाम तक पहुंचे थे वह सब सफल बच्चे थे | यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सभी बच्चे 80%  परसेंट ज्यादा सक्सेसफुल थे बशर्ते उन बच्चों की जिन्होंने मार्शमैलौ को खाया था| 

 इस टेस्ट का परिणाम यह निकला जो बच्चे अपने इच्छाओं पर नियंत्रण रख पाए वह बच्चे आगे चलकर अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं| और यह अधिकांश देखा भी जाता है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छाओं को कंट्रोल करें और नियंत्रण में रखें तो वह अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेता है|

एक और पहलु –

रंतु सिर्फ यह कहना यह टेस्ट वाकई में एक सही टेस्ट था यह और इसके बहोत रिसर्च (research) हुई है जिसमे इस टेस्ट को फ़ैल बताया गया है जिनके मुख्य कारण यह भी हो सकते है – क्योंकि इसके अंदर बहुत सी बातों को शामिल नहीं किया है जैसे-

1. हो सकता है कुछ बच्चों का पेट भरा हो इसीलिए उन्होंने मार्शमैलो नहीं खाया हो |

2. हो सकता है कुछ बच्चों को मार्शमैलो पसंद ही नहीं हो|

एक और पहलू यह भी है कि केवल self-control अकेले काफी नहीं है इसके पीछे बहुत से (social) सामाजिक और (economic) इकोनामिक कारण भी है क्योंकि सिर्फ self-control से ही सब कुछ संभव नहीं है|

 हम सब पर  self-control के अलावा भी अपने सोशल और इकनोमिक एनवायरमेंट (economic environment)  का बहुत बहुत बड़ा इफेक्ट (effect)  पड़ता है|

इसमें एक चीज और यह भी देखी गई कि जिन बच्चों के माता-पिता कुछ जो अच्छे पढ़े लिखे थे  और जिनकी (earnings ) आजीविका बहुत अच्छी थी उन बच्चों ने मार्शमैलो टेस्ट को आसानी से पास कर लिया था |

और जो बच्चे गरीब थे वह short-term  रिवॉर्ड (reward ) के चक्कर में long-term लॉन्ग टर्म रिवॉर्डज (reward)  खो देते है , क्योंकि उनके पास पूरे संसाधन नहीं थे इसीलिए जो बच्चे गरीब थे – शायद उनको वह ना मिले इसीलिए वह Short-tem reward में ही फस जाते हैं | उन्होंने उस छोटे से आज को जीने के लिए कल की चिंता नहीं करते है |

Conclusion –

मित्रो इससे एक बात तो निष्कर्ष तो यह  निकलता है की यदि हमे सफल होना है तो हमे यह २ गुण लाने होंगे  – स्ट्रांग विल पावर और बहोत सा पेशेंस | 

प्रिय मित्रों अगर आपको यह ब्लॉग थोड़ा सा भी अच्छा लगा हो तो कृपया इस ब्लॉग को उन जरूरतमंद लोगों को जो अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं यहां जो जीवन में कुछ कर गुजरने की इच्छा रखते हैं उनको जरूर शेयर करें अगर आपके पास इस जानकारी से रिलेटेड और कुछ भी पता है तो कृपया करके कमेंट सेक्शन (comment section) में से जरूर लिखें मैं कोशिश करूंगा कि आपको और भी अच्छी अच्छी बातें बताऊ 

धन्यवाद आपकामित्र

Credit- Igniter Media